फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप यादव को रखा टीम से बाहर, हार के बाद भी विराट कोहली को इसका कोई मलाल नहीं

Tue, 09 Feb 2021 04:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
5 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार। पिता बनने के बाद विराट कोहली का साल 2021 में पहला मैच। टॉस हारने के बाद जब विराट प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है। अंतिम 11 में तय माने जा रहे कुलदीप यादव को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social Media
अश्विन का साथ देने के लिए टीम में वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को चुना गया। नदीम के चुनाव से हर कोई हैरान रह गया क्योंकि वह तो स्क्वॉड का भी हिस्सा नहीं थे, उन्हें मैच से चंद घंटे पहले चोटिल होकर बाहर हुए ऑलराउंडर अक्षर पटेल के स्थान पर दल का हिस्सा बनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इधर पांच दिन के खेल के बाद भारत को इंग्लैंड ने 227 रन से पीट दिया। चार मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष से चौथे स्थान पर लुढ़कने के बाद कप्तान कोहली से सवाल किए गए, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया।

4 of 5
कुलदीप को टीम में न खिलाने के सवाल पर विराट ने कहा, 'हमें इसका कोई मलाल नहीं। हमारी योजना स्पष्ट थी। कैसे खेलना है, क्या खेलना है, किस संयोजन के साथ उतरना है, सारे फैसलें सोच समझकर लिए गए और अब मैच हारने के बाद उसका कोई मलाल भी नहीं है। अब हम अगले मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता के बारे में सोचेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया दौरे में चुने जाने के बावजूद चारों में से एक भी टेस्ट में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला, उनसे पहले वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था। इधर चेन्नई मैच में चाइनामैन की जगह प्लेइंग इलेवन में चुने गए शाहबाज नदीम वह कमाल नहीं दिखा पाए, जिसकी वजह से उनका चयन किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें