मैच के पांचवें दिन सतीश गणेश (168 गेंद में 87 रन) और अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय टीम के युवा खिलाड़ी अथर्व तायड़े (185 गेंद में 72 रन) की शानदार खेल के दम पर ट्रॉफी अपने कब्जे में बनाये रखा। सलामी बल्लेबाज संजय रामास्वामी (42) और मोहित काले (37) ने भी उपयोगी पारियां खेली। विकेटकीपर अक्षय वाडकर 10 रन पर नाबाद रहे।
विदर्भ ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 37 रन से की। संजय और तायड़े की दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी को राजस्थान के लेग स्पिनर राहुल चाहर (116 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा। चाहर ने इसके बाद तायड़े को भी पवेलियन भेज कर टीम को दिन का दूसरा झटका दिया। तायड़े ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।
तायड़े के आउट होने के बाद सतीश ने एक छोर संभाले रखा और जब वह कामचलाऊ गेंदबाज हनुमा विहारी (शून्य रन पर एक विकेट) की पहली गेंद पर कैच आउट हुए तो दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जता दी। पहली पारी में शतक लगाकर टीम को 95 रन की बढ़त दिलाने वाले अक्षय कर्णीवार मैन ऑफ द मैच रहे।