फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Final: विदर्भ ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन से सौराष्ट्र को 38 रन से हराया

Sun, 18 Jan 2026 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Vijay Hazare Trophy Final Highlights VID vs SAUR : अथर्व तायडे के शानदार शतक और सटीक गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

VID vs SAUR Final Highlights : अथर्व तायडे की शतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने सौराष्ट्र को फाइनल मुकाबले में 38 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में जहां तायडे के बल्ले ने मैच की दिशा तय की, वहीं अनुशासित गेंदबाजी ने सौराष्ट्र की चुनौती को आखिर में रोक दिया।
विज्ञापन

विदर्भ की पारी
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विदर्भ की पारी के हीरो अथर्व तायडे रहे, जिन्होंने 118 गेंदों में 128 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। तायडे ने पारी की बेहतरीन गति बनाए रखी और पहले संभलकर खेलते हुए बाद में आक्रामक रुख अपनाया। उनके साथ यश राठौड़ ने 61 गेंदों में 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की अहम साझेदारी की। ओपनर अमन मोखाड़े (33) के साथ भी तायडे की 80 रनों की साझेदारी हुई। तायडे के आउट होने के बाद मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने छोटे लेकिन उपयोगी योगदान देकर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

सौराष्ट्र की पारी
317 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही और टीम 30 रन पर दो विकेट गंवा बैठी। इसके बाद प्रेरीक मांकड़ और चिराग जानी ने पारी को संभालते हुए संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। मांकड़ ने 92 गेंदों में 88 रन बनाए, जबकि जानी ने 63 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई, जिससे सौराष्ट्र की उम्मीदें बनी रहीं। हालांकि विदर्भ की सधी हुई गेंदबाज़ी ने वापसी की। यश ठाकुर ने 4 विकेट लिए, जबकि नचिकेत भूटे ने 3 और दर्शन नालकंडे ने अहम विकेट चटकाए। पूरी टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई और विदर्भ ने 38 रन से जीत दर्ज कर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजय हजारे में अब तक चैंपियंस
सीजन विजेता
2007/08 सौराष्ट्र
2008/09 तमिलनाडु
2009/10 तमिलनाडु
2010/11 झारखंड
2011/12 बंगाल
2012/13 दिल्ली
2013/14 कर्नाटक
2014/15 कर्नाटक
2015/16 गुजरात
2016/17 तमिलनाडु
2017/18 कर्नाटक
2018/19 मुंबई
2019/20 कर्नाटक
2020/21 मुंबई
2021/22 हिमाचल
2022/23 सौराष्ट्र
2023/24 हरियाणा
2024/25 कर्नाटक
2025/26 विदर्भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें