फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कोहली का 85वां अंतरराष्ट्रीय शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज

Sun, 18 Jan 2026 09:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विराट कोहली ने रविवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक जड़ा। यह वनडे में उनका 54वां सैकड़ा है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना 85वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा। उनके लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन

इंदौर में कोहली का 54वां वनडे शतक
इंदौर में कोहली ने 92 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 54वां शतक है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में वह सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। 36 पारियों में उनके नाम सात शतक दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। 

भारत में 41वां शतक
भारत में यह कोहली के बल्ले से निकला 41वां शतक है। उन्होंने छठे विकेट के लिए हर्षित राणा के साथ 99 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान हर्षित राणा ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 43 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन

38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज
38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। इतना ही नहीं, अक्तूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद भारत को घरेलू वनडे में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 13 जीत के बाद यह सिलसिला भी टूट गया।

रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें