वेंकेटश प्रसाद ने दिया करारा जवाब
वेंकटेश के इस ट्वीट के बाद ही टीएसपी नेता शाहिल रजवी ने उन्हें टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था "हेलो वेंकटेश प्रसाद देख तेरे भाइयों ने पूरे देश को आग के हवाले कर दिया है, अब बोलना अब क्यों तेरे मुंह में दही जम गया।" इसके जवाब में वेंकटेश प्रसाद ने लिखा "ट्रेन और बसों को आग के हवाले करना प्रदर्शन का कोई तरीका नहीं है। अगर आपको कोई समस्या है तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करिए। हिंसा निश्चित रूप से नहीं की जानी चाहिए और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जानी चाहिए।"
इसके बाद वेंकटेश ने पलटवार करते हुए लिखा "अब जो नुपुर और अन्य लोगों को जान की धमकी मिल रही है, उस पर दही जमाए हो, वो पिघलाओ।"
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए याद किए जाते हैं वेंकटेश
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भी रह चुके वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट और 161 वनडे समेत कुल 194 मैच खेले थे। टेस्ट में वेंकटेश के नाम 96 विकेट और वनडे में 196 विकेट हैं। इस तेज गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में आमिर सोहैल को बोल्ड किया था। इस मैच को आज भी फैन्स खूब याद करते हैं।