हास्यदास्पद चीजें हो रही हैं: वेंकटेश
वेंकटेश प्रसाद ने जलज सक्सेना को शामिल नहीं करने पर चयन समिति पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। वेंकटेश ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में आजकल हास्यदास्पद चीजें हो रही हैं।
वेंकटेश प्रसाद ने क्या लिखा?
वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई की चयन प्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा, ''भारतीय क्रिकेट में काफी हास्यदास्पद चीजें हो रही हैं। रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का दक्षिण क्षेत्र की टीम में नहीं चुना जाना चौंकाने वाला है। यह बताता है कि रणजी ट्रॉफी का कोई महत्व नहीं है। कितनी शर्म की बात है।''