फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Net Worth: कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ के पार; सैलरी से विज्ञापन तक, ऐसे होती है विराट की कमाई

Sun, 18 Jun 2023 07:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन फॉलोअर वाले कोहली के नेटवर्थ को लेकर यह खुलासा स्टॉक ग्रो ने किया है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान का नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गया है। यह दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन फॉलोअर वाले कोहली के नेटवर्थ को लेकर यह खुलासा स्टॉक ग्रो ने किया है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान का नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गया है। यह दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


34 साल के विराट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 'ए प्लस' (A+) कैटेगरी में रखा है। उन्हें बोर्ड से सलाना सात करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे के लिए छह लाख और एक टी20 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई उन्हें तीन लाख रुपये देता है।

विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
स्टार्ट अप में भी कोहली ने किया है निवेश
भारतीय टीम के अलावा कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं। आरसीबी विराट कोहली को एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देती है। खेल के अलावा कोहली कई ब्रांड के मालिक हैं। उन्होंने सात स्टार्ट-अप में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो शामिल हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन से होती 175 करोड़ रुपये की कमाई
कोहली विज्ञापनदाताओं के चहेते हैं। वह 18 से अधिक ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं। विराट हर विज्ञापन शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं। इस मामले में वह बॉलीवुड और खेल में सबसे आगे हैं। वह इस तरह के ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 175 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा विराट फुटबॉल, टेनिस और कुश्ती टीम के मालिक भी हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया के बादशाह हैं कोहली
सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर कोहली एक पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रुपये लेते हैं। वहीं, ट्विटर पर वह प्रति पोस्ट 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। विराट के पास दो घर हैं। मुंबई वाले घर की कीमत 34 करोड़ रुपये और गुरुग्राम वाले घर की कीमत 80 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उन्हें कारों का भी शौक है। विराट 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों के भी मालिक हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें