फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: रॉबिन उथप्पा नहीं यह खिलाड़ी होगा 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का नया कप्तान

Sun, 04 Mar 2018 12:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kkr
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल सीजन-11 के लिए अपना नया कप्तान चुना लिया है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि रॉबिन उथप्पा को केकेआर का नया कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन फ्रैंचाइजी ने बिल्कुल अलग फैसला लिया है। गौतम गंभीर की जगह इस साल केकेआर की कमान अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सौंपी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि दिनेश कार्तिक को कोलकाता ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा था और अब उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को इस टीम का उप- कप्तान नियुक्त किया गया है। उथप्पा 2014 से ही केकेआर के लिए खेलते आ रहे हैं और वह दिनेश कार्तिन के भी पुराने साथी हैं।

विज्ञापन

dinesh karthik - फोटो : pti
कप्तान बनाए जाने के बाद दिनेश कार्तिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'पिछले 10 सालों में केकेआर का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है। इतनी बड़ी टीम का कप्तान बनकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कोच जैक कैलिस के साथ काम करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। टीम के सभी विदेशी खिलाड़ी भी काफी अच्छे हैं। मैं पूरी मेहनत के साथ टीम को आगे ले जाने की कोशिश करुंगा।'

बता दें कि आईपीएल नीलामी में केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। सूत्रों के अनुसार गौतम गंभीर ने केकेआर फ्रैंचाइजी से खुद उन्हें न खरीदने की सिफारिश की थी। हालांकि डेयरडेविल्स ने गंभीर को बेहद कम दाम में खरीदा। आईपीएल में घर वापसी करने वाले गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें