फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'वो संघर्ष करेगा', वेंकटेश को 23.75 करोड़ में खरीदकर KKR ने किया घाटे का सौदा? टॉम मूडी का बयान

Mon, 25 Nov 2024 12:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह

सार

तीन बार की विजेता टीम का यह फैसला टॉम मूडी को रास नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि आगामी सीजन में वेंकटेश अय्यर संघर्ष करते दिख सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा-  मैं हैरान हूं, मैं बिल्कुल हैरान हूं।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की दो दिवसीय मेगा नीलामी रविवार को शुरू हो गई। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 29 वर्षीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया। पिछले संस्करण की विजेता टीम का यह फैसला टॉम मूडी को कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आगामी संस्करण में संघर्ष करता दिख सकता है। 
विज्ञापन

इन तीन खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
जेद्दाह में हो रही मेगा नीलामी के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर नोटों की वर्षा हुई। ऋषभ पंत 27 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स), श्रेयस अय्यर 26.75 (पंजाब किंग्स) और वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स) की कीमत पर खरीदा। आईपीएल 2024 की विजेता टीम का हिस्सा रहे वेंकटेश एक बार फिर केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। 

SRH के पूर्व कोच ने उठाए KKR के फैसले पर सवाल
तीन बार की विजेता टीम का यह फैसला टॉम मूडी को रास नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि आगामी सीजन में वेंकटेश अय्यर संघर्ष करते दिख सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा-  मैं हैरान हूं, मैं बिल्कुल हैरान हूं। एक बात जो मैंने पहले ही कही है, वह यह है कि अगर वे इस स्तर के खिलाड़ी को पाने के लिए इतने बेताब थे, तो यह सौदा नीलामी से पहले हो सकता था। मुझे लगता है कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन क्या वह 23.75 करोड़ के लायक है? खैर, उसे इसे साबित करने के लिए तीन साल मिले हैं। मुझे लगता है, वह पैसे के हिसाब से प्रभाव डालने के लिए संघर्ष करने जा रहा है। इसलिए उसे अपनी कीमत  पर खरा उतरने की उम्मीदों के संबंध में वह बहुत दबाव में रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

खिताबी जीत में रहा वेंकटेश का अहम योगदान
वेंकटेश अय्यर आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2024 में कोलकाता की खिताबी जीत में वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका निभाई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच में 52* रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

स्टार खिलाड़ी का करियर
वेंकटेश अय्यर के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2021 में डेब्यू किया। 50 मैचों में उनके नाम 1326 रन दर्ज हैं। इसमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। चार संस्करणों में उन्हें सिर्फ तीन विकेट मिले हैं। पिछले संस्करण में केकेआर के लिए खेले 14 मैचों में उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 370 रन बनाए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए खेले नौ मैचों में मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने 133 रन और पांच विकेट अपने नाम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें