फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: सिक्सटी स्ट्राइक्स टूर्नामेंट में मेंटर की भूमिका निभाएंगे वेंगसरकर, रिचर्ड्स और जयसूर्या होंगे कोच

Sun, 18 Aug 2024 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेंटर्स (मार्गदर्शक) की लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर और जहीर अब्बास का नाम है जबकि विवियन रिचर्ड्स और सनथ जयसूर्या का नाम कोच के तौर पर है।
विज्ञापन
दिलीप वेंगसरकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर चार अक्टूबर से अमेरिका में शुरू होने वाले सिक्सटी स्ट्राइक्स क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में छह टीमों में से एक का मार्गदर्शन (मेंटर) करेंगे। डलास स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय (यूटी डलास) नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) यूएसए के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। दस दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर से छह अलग-अलग टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन

वेंगसरकर के अलावा इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस टूर्नामेंट में मोहम्मद कैफ, सुनील नारायण, ड्वेन ब्रावो, मोहम्मद आमिर, एंजेलो मैथ्यूज, जेसन रॉय, मोहम्मद नबी, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल जैसे खिलाड़ी भाग लेंगे। मेंटर्स (मार्गदर्शक) की लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर और जहीर अब्बास का नाम है जबकि विवियन रिचर्ड्स और सनथ जयसूर्या का नाम कोच के तौर पर है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा- टेक्सास को सिक्सटी स्ट्राइक्स टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र की मेजबानी करने पर गर्व है। इस साल की शुरुआत में टेक्सास ने अमेरिका में पहले टी20 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी। हमारे राज्य ने मेजर लीग क्रिकेट और नेशनल क्रिकेट लीग यूएसए का स्वागत किया है और इन दोनों लीग में टेक्सास की टीमें है। क्रिकेट का वैश्विक प्रसार हो रहा है और हमारे देश में टेक्सास इस विकास में अग्रणी भूमिका निभायेगा।
विज्ञापन

'अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक अभूतपूर्व क्षण होगा'
सिक्सटी स्ट्राइक्स प्रतियोगिता 60 गेंदों का प्रारूप होगा, जिसे पावर हिटिंग और बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए जाना जाता है। यूटी डलास के अध्यक्ष रिचर्ड सी. बेन्सन ने कहा - यूटी डलास समुदाय में कई लोग इस खेल को खेलते हैं या इसका अनुसरण करते हैं। इसने इस प्रतियोगिता से साझेदारी करने के हमारे निर्णय को आसान बना दिया। एनसीएल यूएसए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा- अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक अभूतपूर्व क्षण होगा। क्योंकि यह खेल यहां के लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें