टीम इंडिया की अटैकिंग बैट्सवुमन
वेदा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपने बल्ले का जोहर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वुमन
बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में दिखा रही हैं। मंगलवार को उनका बल्ला मेलबर्न रेनेगेड्स के गेंदबाजों पर कहर बनाकर टूटा। कृष्णमूर्ति ने होबार्ट हरिकेन्स की ओर से खेलते हुए 35 बॉल पर 114.29 की औसत से 40 रन की आतिशी पारी खेली।
बता दें कि यह डब्ल्यूबीबीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। कृष्णमूर्ति भले ही इस मैच में अपना अर्धशतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उनकी यह पारी इसलिए अहम रही क्योंकि उनके आउट होने के बाद 6 विकेट महज 11 रन ही ढेर हो गए।
कृष्णमूर्ति 15वें ओवर में जब आउट हुईं तो उस वक्त टीम का स्कोर 97/4 रन था और उनके पवेलियन लौटते ही पूरी टीम महज 120 रन पर ही ऑल आउट हो गई। हालांकि उनकी टीम हरिकेन्स इस छोटे से लक्ष्य को बचाने में कामयाब रही।
25 वर्षीय इस खिलाड़ी को मैच में 32 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, इसके बावजूद वो टी20 में अपनी पहली फिफ्टी जमाने से चूक गईं। कृष्णमूर्ति 9 टी20 मैच खेलकर 144 रन बना चुकी है।