'मैंने दिन-रात मेहनत की और इसका फल मिला'
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वरुण ने पांच विकेट हासिल किए थे। उन्होंने विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया। टूर्नामेंट के समापन के बाद उन्होंने बताया कि टी20 विश्व कप 2021 में असफल होने के बाद उन्हें अपने खेल में बदलाव करना पड़ा। वरुण ने कहा, 'मुझे 2021 के बाद बहुत कुछ बदलना पड़ा। मुझे अपनी दिनचर्या और अभ्यास बदलना पड़ा। पहले मैं एक सत्र में 50 गेंदों का अभ्यास करता था। मैंने इसे दोगुना कर दिया। यह जाने बिना कि चयनकर्ता मुझे वापस बुलाएंगे या नहीं, यह मुश्किल था। तीसरे साल के बाद मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। हमने आईपीएल जीता और फिर मुझे कॉल आया-मैं उसके बाद बहुत खुश था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सभी अच्छी चीजें एक ही बार में हो रही हैं। मैं इसे अगले स्तर पर ले जाना चाहता हूं। मैंने असफलताओं का सामना किया है और जानता हूं कि आलोचना कितनी बुरी हो सकती है। लेकिन जब मैं उन चीजों और अब मुझे मिल रही प्रशंसा को देखता हूं, तो मैं खुश हूं।'
ये भी पढ़ें: Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रशंसकों को दिया तोहफा, होली के कार्यक्रम में सजाई विश्व कप ट्रॉफी