ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए। चोटिल होने के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऋषभ पंत से प्रभावित हैं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रामदीन, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को सराहा
अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ सकते हैं बुमराह
मुंबई की टीम 23 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 29 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए अहमदाबाद जाएगी। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। वह चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सात अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना करेगी। बुमराह की इन सभी मैच में खेलने की संभावना नहीं है, हालांकि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ वर्तमान पर ध्यान देना चाहते हैं केकेआर के कप्तान रहाणे, राष्ट्रीय टीम में वापसी पर कही ये बात