फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटे भाई आशीर्वाद: स्थानीय मैच में जड़ा शतक, चौकों की कर दी बरसात; एक छक्का भी लगाया

Sat, 13 Jun 2026 01:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी जहां अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं तो अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद भी उनकी राह पर चल दिए हैं। आशीर्वाद ने बिहार में एक स्थानीय मैच में दमदार बल्लेबाजी की जिस पर वैभव ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
वैभव के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी - फोटो : Ujjawal Sooryavanshi Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से दमदार पारियां खेल रहे हैं। वैभव की प्रतिभा हाल ही में सभी ने आईपीएल 2026 में देखी थी, जहां उन्होंने दिग्गज गेंदबाजों के सामने निडर होकर बल्लेबाजी की। अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी उन्हीं की राह पर चल दिए हैं। आशीर्वाद ने बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान अपना दम दिखाया और शतकीय पारी खेली।  
विज्ञापन

धैर्य और सूझबूझ से की बल्लेबाजी
आशीर्वाद ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। ताजपुर क्रिकेट अकादमी के लिए खेलते हुए आशीर्वाद ने 118.39 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। दिलचस्प बात यह है कि जहां वैभव पहली ही गेंद से आक्रामक होकर खेलते हैं, उनके छोटे भाई आशीर्वाद इससे उलट हैं। आशीर्वाद ने धैर्य का परिचय देते हुए सूझबूझ से बल्लेबाजी की। आशीर्वाद की पारी का अंत प्रशांत राज ने किया। 

वैभव ने दी बधाई
आशीर्वाद की पारी देखकर वैभव सूर्यवंशी भी गदगद हो गए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर आशीर्वाद को बधाई दी। इतना ही नहीं, वैभव के भाई उज्जवल ने भी सोशल मीडिया पर आशीर्वाद की पारी के बारे में पोस्ट किया। उज्जवल ने मैच की तस्वीरें और स्कोरकार्ड पोस्ट कर बताया कि आशीर्वाद ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है। 

वैभव को पहली बार मिला सीनियर टीम में मौका
मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी को अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है। वैभव आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। 15 साल के वैभव को अगर प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। 
विज्ञापन

वैभव के चयन पर मना था जश्न
वैभव को जब छह जून को भारतीय टीम में चुना गया था तो उनके गांव ताजपुर में जश्न मना था। समस्तीपुर जिले में जश्न का माहौल था और उनके पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों ने मीठाई बांटी थी और पटाखे चलाकर जश्न मनाया था। वैभव फिलहाल त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें