फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव गहलोत ने दाखिल किया नामांकन, राजस्थान क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनना लगभग तय

Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वैभव गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में अध्यक्ष पद के लिएनामांकन दाखिल किया और उनका इस पद पर चुना जाना लगभग तय है।राजनीति में प्रभावी शुरुआत करने में विफल रहे वैभव को क्रिकेट प्रशासन में हालांकि खास अनुभव नहीं है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जोधपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के गजेन्द्र सिंह शेखावत से बड़े अंतर से हार का सामना करने वाले वैभव को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आरसीए के मौजूदा अध्यक्ष सीपी जोशी का समर्थन प्राप्त है।

वैभव को कांग्रेस के एक और नेता और नागौर जिला क्रिकेट संघ के रामेश्वर दुदी से चुनौती मिल सकती थी लेकिन आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी से संबंध होने के आरोप में नागौर के अलावा अलवर और श्रीगंगानगर के क्रिकेट संघ को अयोग्य घोषित कर दिया गया। नामांकन बुधवार तक दाखिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें