फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा, पाकिस्तान में टेस्ट खेलना सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर

Tue, 01 Oct 2019 11:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान में टीम को मिली सुरक्षा पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि दिसंबर में टेस्ट चैम्पियनशिप में यहां खेलना सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। श्रीलंका की टीम 10 सीनियर खिलाड़ियों के बिना यहां सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पहुंची है। ये सीनियर खिलाड़ी सुरक्षा चिंता के कारण टीम के साथ नहीं आए।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले श्रीलंका को यहां आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैचों की श्रृंखला के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन श्रीलंका ने तीन मैचों की एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने की हामी भरी। पीसीबी ने एक बार फिर से श्रीलंका को दिसंबर में आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के मैचों को पाकिस्तान में खेलने का न्यौता दिया है।

एससीएल के अध्यक्ष शाम्मी डि सिल्वा ने पत्रकारों से कहा कि इस श्रृंखला के लिए शीर्ष स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई है और किसी को कोई शिकायत नहीं है। लेकिन टेस्ट मैचों के लिए हमें सोचना होगा क्योंकि यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट टीम के तीन या चार खिलाड़ियों ने यहां आने से मनाकर दिया तो हमें स्थिति के मुताबिक फैसला करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें