फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की टीम पुणे में शामिल हो सकता है पाक मूल का यह बल्लेबाज

Thu, 28 Apr 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-9 में नई टीम (राइजिंग पुणे सुपरजाइटंस) के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रंग जमाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन बात अभी बनती नहीं दिख रही है। हालांकि उनकी टीम ने मंगलवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करा ली है।
विज्ञापन


एक-एक जीत को तरस रहे धोनी की टीम को बड़ा झटका तब लगा जब उसके खास बल्लेबाज इंग्लैंड के केविन पीटरसन पिछले हफ्ते चोट के कारण शेष आईपीएल से बाहर हो गए। टीम प्रबंधन को उनकी जगह उनके जैसे ही विस्फोटक और धाकड़ बल्लेबाज की तलाश थी और इस तलाश को पूरी करने के लिए प्रबंधन ने भी काफी काम किया।

लेकिन अब खबर है कि प्रबंधन इस समय पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा से बात चल रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आईपीएल में पहली बार शिरकत कर रहे राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस 6 में 2 जीत के बाद अंकतालिका में छठे नंबर पर आ गई है। पीटरसन का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका सा था। उन्होंने शुरुआती 3 मैचों में नाबाद 21, 37 और 15 रनों का पारियां खेली थी।
विज्ञापन

फरवरी की नीलामी में नहीं बिके थे उस्मान ख्वाजा

रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में हार के बाद टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग काफी निराश दिखे थे और स्वीकार किया कि उन्हें टीम एकादश तय करने में काफी दिक्कत आ रही है। ख्वाजा के चयन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह वही बल्लेबाज है जिसे हम अपनी टीम के लिए देख रहे हैं। हमने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया है। अब हम उनकी उपलब्धता और वीजा संबंधी मामलों पर काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने भी स्वीकार किया है कि ख्वाजा पूणे की टीम की पहली पसंद हैं और उम्मीद है कि वह धोनी की टीम में शामिल हो जाएं। 29 साल के बल्लेबाज ख्वाजा फरवरी में हुई नीलामी ने अनबिके रह गए थे, लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन ने टीम में शामिल करने का फैसला बदला है।

वर्ल्ड कप से पहले वह ऑस्ट्रेलिया लीग बिग बैश में बी काफी सफल रहे थे और 172.50 की औसत से 345 रन बनाए थे। फाइनल में उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ सिडनी थंडर्स के लिए 70 रनों की पारी खेली जिससे टीम पहली बार चैंपियन बन सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें