फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP vs MI Live Streaming: फाइनल में जगह बनाने उतरेंगी मुंबई और यूपी की टीमें, जानें कब-कहां देखें मैच

Fri, 24 Mar 2023 05:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

UP Warriorz vs Mumbai Indians (UP vs MI) Women’s IPL Live Streaming, Telecast: महिला प्रीमियर लीग का एकमात्र एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और यूपी दोनों टीमें यह मैच जीतकर फाइनल में दिल्ली से भिड़ना चाहेंगी। जानिए आप यह मैच कहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन
यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव प्रसारण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच है। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मैच जीतकर फाइनल में दिल्ली से भिड़ना चाहेंगी। मुंबई ने इस लीग के शुरुआती पांच मुकाबले जीते थे, लेकिन आखिरी तीन में से दो मैच हारकर यह टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वहीं, यूपी ने खराब प्रदर्शन से उबरते हुए तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई। 
विज्ञापन


दिल्ली ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और अंकतालिका में रहकर सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पिछले कुछ मैचों में मुंबई का शीर्षक्रम फॉर्म में नहीं है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत और मुंबई के गेंदबाज कमाल कर रहे हैं। वहीं, यूपी की टीम भी लय में आ चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है यूपी और मुंबई की टीम के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच 24 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यूपी और मुंबई के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा यूपी और मुंबई का मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network) पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस-
हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्स- श्वेता सहरावत/देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें