फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्मुक्त की नजर में खास नहीं धोनी का बल्ला

Sun, 21 Apr 2013 12:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद को भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विजयी छक्का मारने वाला बल्ला कुछ खास नहीं लगता है।
विज्ञापन


उन्मुक्त शनिवार को यहां आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स और दिल्ली आज तक की संयुक्त पहल ‘फ्लैश क्रिकेट’ में खेलने के लिए मौजूद थे।

फ्लैश क्रिकेट में भारतीय कप्तान धोनी का वह बल्ला भी था, जिससे धोनी ने दो अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विजयी छक्का मारा था।

उन्मुक्त ने इसी बल्ले से फ्लैश क्रिकेट के कुछ शॉट भी खेले। उनसे यह पूछने पर कि कप्तान धोनी के इस यादगार बल्ले को हाथ में लेकर वह कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्मुक्त ने बड़े बेफिक्र अंदाज में कहा कि यह बल्ला तो सिर्फ एक बल्ला ही है।
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही उन्हें याद दिलाया गया कि इसी बल्ले से धोनी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता था तो उन्मुक्त ने संभलते हुए कहा, "निश्चित ही मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरे हाथ में यह बल्ला है जिससे धोनी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में यादगार पारी खेली थी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें