फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19WC: जरयाब आसिफ के शानदार पारी की बदौलत पाक ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Thu, 25 Jan 2018 11:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अली जरयाब आसिफ
विज्ञापन

अली जरयाब आसिफ के नाबाद 74 रन के शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेत से करारी मात दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि टॉस पाकिस्तान ने जीता लेकिन गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के मुकसान पर 189 रन बनाए। जिसके जवाब में 47.5 ओवर में ही 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वांडिले मकवेतु (60) और जेसन नीमांड (36) ने रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए मुहम्मद मूसा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 115 रन पर अपने 5  विकेट गंवा दिए थे।  लेकिन, जरयाब ने पारी को संभाले रखा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए नीमांड ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। पाकिस्तान को जीत तक पहुंचाने वाले जरयाब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान के अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें