फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ओवर में 485 रन, 66 चौके-छक्के और फिर 372 रनों से मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी की टीम इंडिया ने मनीष पांडे (नाबाद 104) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 2 गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया से मिले 331 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया, लेकिन इससे पहले ही उसकी जूनियर टीम ने भी रनों का अंबार लगाते हुए 485 रन बना दिए।
विज्ञापन


बांग्लादेश में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इस टूर्नामेंट से पहले खेले गए एक अभ्यास मैच में भारत की जूनियर टीम ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए पौने पांच सौ रन बना दिए, जबकि उसने सिर्फ 3 विकेट ही गंवाए।

सावर में खेले गए वार्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की अंडर-19 टीम ने कनाडा के खिलाफ 2 शतकों के दम पर 50 ओवर में 3 विकेट पर 485 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर और कप्तान इशान किशन ने महज 86 गेंदों में 138 रन बनाए। जबकि रिकी बुई ने 115 रनों का योगदान दिया। साथ ही भारतीय पारी में 2 अर्धशतक भी लगे। भारतीय पारी में कुल 27 छक्के लगे।
विज्ञापन


भारत से मिले 486 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में कनाडा की पूरी टीम 31.1 ओवर में 113 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। इस तरह से भारत को मैच में 372 रनों की जीत मिली।
विज्ञापन

भारतीय पारी में बल्लेबाजों ने लगाए कुल 66 चौके-छक्के

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वार्म अप मैच में भारत ने कनाडा के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 485 रन बनाए। उसके लिए ओपनर और कप्तान इसान किशन ने महज 86 गेंदों में 138 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 7 छक्के भी जड़े।

कप्तान किशन के अलावा रिकी बुई ने भी शतक लगाया और 115 रनों की पारी खेल डाली। इस शतकीय पारी के लिए उन्होंने 71 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्के जड़े। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 297 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले किशन ने पहले विकेट के लिए रिशभ पंत (62) के साथ 113 रनों की साझेदारी की। सरफराज खान (48) और अरमान जाफर (36) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

भारतीय पारी में बल्लेबाजों ने कनाडा के गेंदबाजों की जमकर क्लास  लेते हुए खूब चौके-छक्के भी लगाए। भारत की ओर से 27 छक्कों के अलावा कुल 39 चौके भी जडे़ गए। अंतिम ओवरों में महिपाल लोमरोर ने तूफानी बल्लेबाजी की और महज 23 गेंदों में 55 रनों (4 चौके और 4 छक्के) की नाबाद पारी खेल डाली। कनाडा के लिए हर्ष ठाकर ने 10 ओवर में 102 रन लुटाए। मामिक लुथरा के लिए यह मैच काफी बुरा साबित हुआ क्योंकि उन्होंने सिर्फ 4 ओवर डाले और 71 रन दे डाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें