फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: गलत अंपायरिंग का शिकार हुए जेसन रॉय, सेमीफाइनल में शतक से चूके

Thu, 11 Jul 2019 09:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्ल्ड कप का 12वां सीजन फिर से विवादों में आ गया है। एक बार फिर से गलत अंपायरिंग ने बड़ी बहस को हवा दे दी है। बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। 

विज्ञापन


हालांकि शतक की तरफ तेजी से बढ़ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय गलत अंपायरिंग का शिकार हो गए और आउट होकर पवेलियन लौट गए। दरअसल 20वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने शॉट गेंद फेंकी जिसपर रॉय ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर के पास चली गई। 

इसपर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त अपील की जिसके बाद अंपायर कुमार धर्मसेना ने असमंजस की स्थिति में दिखे और फिर थोड़ा समय लेने के बाद आउट का इशारा दे दिया। धर्मसेना के इस फैसले पर रॉय काफी नाराज हुए और अंपायर से बहस करने लगे। बाद में रिप्ले में भी दिखा कि गेंद बल्ले से बिल्कुल भी नहीं टकराई थी।  
विज्ञापन


आउट होने से पहले जेसन रॉय ने मात्र 65 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। जेसन रॉय के आउट होने के बाद ट्वीटर पर एक बहस छिड़ गई लोगों ने अंपायरिंग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें