वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच डैरेन सैमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने शायद ही पहले कभी देखा हो। इस मैच के दौरान अंपायर ने मैदान से बाहर जाते हुए बल्लेबाज को आउट करार दिया और फैसला सुनाने के तुरंत बाद ही कमरे के अंदर चला गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खुद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने इस घटना का वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा है कि क्या आपने पहले कभी ऐसा नजारा देखा है। इसके जवाब में एक फैन ने लिखा कि साल 2018 में आर प्रेमदासा मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांचवें वनडे मैच के दौरान ठीक ऐसा ही हुआ था।