फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: उमेश यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल

Tue, 23 Feb 2021 08:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव फिटनेट टेस्ट पास कर लिया है। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 21 फरवरी को मोटेरा पर फिटनेस टेस्ट दिया, जिसमें वह खरे उतरे हैं। उन्हें आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है।'

विज्ञापन

 

 

समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक, एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार की जाएगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें। दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिए थे। दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है। ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा। मालूम हो कि उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। सीरीज के लिहाज से यह टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी। 

विज्ञापन


आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम :
विराट कोहली ( कप्तान ), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रिधिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें