फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umran Malik: उमरान ने लोगों को डराकर मैदान से भगाया, वो काफी आगे जाएंगे, पूर्व क्रिकेटर ने की तारीफ

Sat, 04 Jun 2022 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में लगातार 150 से ज्यादा की गति से गेंदबाजी की। उन्होंने 157 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक मैच में पांच विकेट भी निकाले। 
 
विज्ञापन
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में अपनी गति से कमाल किया। 22 साल के इस युवा तेज गेंदबाज ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार 150 किलोमीटप प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और पहली बार उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उमरान अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। इस सीजन उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया और क्रिकेट के जानकारों ने उमरान की जमकर तारीफ की है। केविन पीटरसन से लेकर सुनील गावस्कर तक कई दिग्गज उमरान मलिक के दीवाने हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है। उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 की गति से गेंद की थी और फाइनल मैच तक यह इस सीजन की सबसे गेंद थी। हालांकि, फाइनल में लोकी फर्ग्यूसन ने उनसे तेज गेंद फेंककर मलिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

उमरान ने लोगों को डराकर भगाया
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है "सूची में उमरान मलिक सबसे ऊपर हैं। उनका नाम किसी भी हाल में इस सूची में होना था। वो जम्मू-तवी एक्सप्रेस हैं। वो बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं। उनकी गेंद में धार है। उन्होंने लोगों को डराकर बाहर भागने पर मजबूर किया है।"
विज्ञापन


आकाश ने कहा कि उमरान एक या दो मैचों में महंगे साबित हुए। जब वो महंगे साबित होते हैं, तब उनकी गेंदों में जमकर रन बनते हैं। कई बार चार ओवर में 40 रन लुटाते हैं। केन विलियम्सन ने उनसे पूरे चार ओवर भी नहीं कराए, लेकिन जब उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की तब उन्होंने तीन-चार विकेट लिए। एक बार पांच विकेट भी झटके। आकाश ने इस बात पर भी जोर दिया कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उमरान मलिक ने कैसे अपनी लाइन और लेंथ सटीक की।
विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ झटके थे पांच विकेट
उमरान मलिक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 25 रन देकर पांच विकेट निकाले थे। वो इस सीजन पहले खिलाड़ी बने थे, जिनकी टीम मैच हारी थी, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन भी उनके दीवाने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें