फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर की एक हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

Wed, 29 Nov 2017 12:03 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : twitter
विज्ञापन
पाकिस्तान के लाहौर में इन दिनों हिंसा फैली हुई है, जिसकी वजह से माहौल काफी तनावग्रस्त है। इसी के चलते पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज उमर अकमल के बारे में एक खबर आई कि हिंसा के दौरान उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसके बाद से जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने उन्हें ट्रिब्यूट दे दिया तो किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उमर अकमल की एक हादसे में मौत हो गई है। मगर इस सैड स्टोरी में सबसे बड़ा ट्विस्ट पाकिस्तान का क्रिकेटर ही लेकर आया।

दरअसल, यह अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ाई गई कि उमर अकमल की एक हादसे में मौत हो गई है। मगर अब उमर अकमल ने खुद ही अपनी सफाई फैंस को देते हुए ट्वीट किया और इस खबर को गलत करार दिया। 
विज्ञापन

अकमल ने क्या बोलकर साबित किया कि वो जिंदा हैं?

उमर अकमल - फोटो : ESPN
अकमल ने ट्वीट किया, 'अलहमदुल्लिाह मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं, सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत है। इंशाअल्लाह मैं नेशनल टी20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा।' अकमल के इस ट्वीट को समाचार लिखे जाने तक दो हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 117 बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है जबकि 263 लोग कमेंट्स कर चुके हैं।

Allhamdulillah I am safe n perfectly fine in Lahore all news coming from social media is fake
And Insha Allah I will join #National20cup2017  #Semifinale— Umar Akmal (@Umar96Akmal) November 27, 2017


Ya Pic Arha Hai  Umar Bhai pic.twitter.com/2FHYStJQAE— Abdul Razaq (@AbdulRa03285239) November 28, 2017

 
विज्ञापन

कौन है ये शख्स, जिसकी वजह से उड़ी अकमल के मौत की अफवाह

उमर अकमल
आपको बता दें एक शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी शक्ल हुबहू उमर अकमल से मिलती है। वैसे यह भी माना जा रहा है कि किसी ने अकमल की तस्वीर को फोटोशॉप कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

उमर अकमल की फर्जी तस्वीर वायरल होने के बाद कई क्रिकेट फैंस ने इसे रीट्वीट करना शुरू कर दिया और सभी ये सवाल पूछने लगे कि क्या सच में उमर अकमल लाहौर हिंसा का शिकार हो गए हैं? हालांकि कुछ लोगों ने उमर अकमल की इस फर्जी तस्वीर का मजाक भी बनाया। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया कि पाकिस्तान की ऐसी किस्मत कहां कि उमर अकमल गुजर जाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें