फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अकमल पर लगा तीन साल का प्रतिबंध घटकर 18 माह का हुआ और राहत की अपील करेंगे

Wed, 29 Jul 2020 03:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : Dawn
विज्ञापन

पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का प्रतिबंध बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिए लगाया गया था। अकमल का प्रतिबंध अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा।

विज्ञापन


स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। यह बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं। उन्होंने इस फैसले के बाद यहां स्थानीय मीडिया से कहा, ‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था, लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी। मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाए।’

अकमल पर अप्रैल में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्टाचार की पेशकश की रिपोर्ट करने में असफल रहे थे, उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी, लेकिन उन्होंने अपने पक्ष को सही ठहराने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें