फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE vs OMN T20 Highlights: यूएई की जीत से भारत आधिकारिक रूप से सुपर-4 में पहुंचा, ओमान का सफर समाप्त

Mon, 15 Sep 2025 09:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

सार

T20 Asia Cup UAE vs OMN 2025: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ओमान को हराकर एशिया कप में जीत का खाता खोल लिया है और वह सुपर चार चरण में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है। यूएई की जीत से भारतीय टीम ने सुपर चार के लिए आधिकारिक रूप से क्वालिफाई किया, जबकि ओमान का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
यूएई की टीम - फोटो : ACC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनैद सिद्दिकी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ओमान को 42 रनों से हराकर एशिया कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। यूएई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए, जवाब में ओमान की टीम 18.4 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। यूएई के लिए सिद्दिकी ने चार विकेट लिए, जबकि हैदर अली और मोहम्मद जवादुल्लाह को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद रोहिद खान को एक सफलता मिली। यूएई की जीत से भारतीय टीम ने सुपर चार चरण के लिए आधिकारिक रूप से क्वालिफाई किया, जबकि ओमान का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन

ओमान की शुरुआत रही खराब
ओमान ने यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू के अर्धशतकों की मदद से यूएई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यूएई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने आमिर कलीम (2), कप्तान जतिंदर सिंह (20), वसीम अली (1) और हमद मिर्जा (5) के विकेट कुल 32 के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद शाह फैसल भी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर आर्यन बिष्ट ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ओमान की पारी संभल नहीं सकी और ऑलआउट हो गई। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 13 रन, विनायक शुक्ला ने 20 और समय श्रीवास्तव ने छह रन बनाए, जबकि शकील अहमद 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वसीम-शराफू ने दिलाई शानदार शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की ओपनिंग जोड़ी ने जल्द ही गियर बदला। यूएई की टीम ने ओमान को पावरप्ले में कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। यूएई ने छह ओवर समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए और पावरप्ले में ही वसीम और शराफू की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। हालांकि, जितेन ने शराफू को आउट कर आखिरकार इस साझेदारी को तोड़ा।

ओमान को 11वें ओवर में जाकर पहली सफलता मिली। जितेन रामानंदी ने आलीशान शराफू को आउट किया जो 38 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही शराफू और मोहम्मद वसीम के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। यूएई को दूसरा झटका आसिफ खान के रूप में लगा जो दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वसीम ने मोहम्मद जोहेब के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई। जितेन ने जोहेब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जोहेब 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

वसीम ने खेली कप्तानी पारी
वसीम एक छोर से टिक रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद आक्रामक रुख अपनाया। वसीम 54 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए। इसी ओवर में राहुल ओवर खाता खोले बिना हसनैन शाह का शिकार बने। हर्षित कौशिक 19 रन और ध्रुव पराशर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। जितेन रामानंदी ने दो विकेट लिए, जबकि हसनैन शाह और समय श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें