फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: लोकसभा ने दी भारतीय टीम को बधाई, ओम बिरला बोले- करोड़ों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी

Tue, 08 Feb 2022 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को मंगलवार को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गत पांच फरवरी को वेस्टइंडीज में टीम के रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्वकप जीतने को अभूतपूर्व उपलब्धि करार दिया।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को मंगलवार को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गत पांच फरवरी को वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड में टीम के रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्वकप जीतने को अभूतपूर्व उपलब्धि करार दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड की टीम हराया था।
विज्ञापन


ओम बिरला ने कहा, "हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, अद्भुत कौशल, दृढ़ निश्चय, कठोर परिश्रम और उत्कृष्ट समर्पण से और कोरोना महामारी की चुनौती को पार करते हुए असाधारण सफलता हासिल की है।" अध्यक्ष ने कहा कि उनकी इस विजय से निश्चित रूप से अन्य खिलाड़ियों और देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

बिरला ने सदन की ओर से क्रिकेट टीम और उसके कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा, "हम इस युवा टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे देश को अपनी उपलब्धि से इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे।" इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को ट्वीट कर बधाई दी थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था, "उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।" भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब पर अपना कब्जा किया। इससे पहले टीम इंडिया को साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में सफलता मिली थी। यश ढुल टूर्नामेंट जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उम्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें