फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कपिल देव की खास क्लब में शामिल हुआ यह 19 वर्षीय ऑलराउंडर, बनाया नया कीर्तिमान, आईपीएल में हो सकती है धनवर्षा

Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल के नए सीजन को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटरों और फैंस में उत्साह है। जबकि लीग से जुड़ी 10 फ्रेंचाइजियों की नजर अगले हफ्ते होने वाले मेगा ऑक्शन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन
राज बावा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल के नए सीजन को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटरों और फैंस में उत्साह है। जबकि लीग से जुड़ी 10 फ्रेंचाइजियों की नजर अगले हफ्ते होने वाले मेगा ऑक्शन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है। इंडियन प्रीमियर लीग में इस सत्र से कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और इसके लिए 12-13 फरवरी को बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। देश-विदेश के कई स्टार खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे तो वहीं वेस्टइंडीज में खेली गई आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों पर भी लक्ष्मी मेहरबान हो सकती हैं। इसमें एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के नाहन के रहने वाले 19 वर्षीय ऑलराउंडर राज बावा की।

विज्ञापन


राज बावा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले और गेंद दोनों से कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वह यूगांडा के खिलाफ ग्रुप मैच में 162 रन बनाकर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए। 

उन्होंने इस टूर्नामेंट में छह मैचों में 72 की औसत से 217 रन बनाए हैं। इसमें एक पारी में उनकी 162 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी भी है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 16 की औसत से 9 विकेट भी चटकाए। इसमें उन्होंने एक बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट झटके। राज ने दिग्गज कपिल देव की एक शानदार उपलब्धि की बराबरी करते हुए उनकी खास सूची में एंट्री ले ली। राज अब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में 150 से अधिक का स्कोर करने और पांच विकेट चटकाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ कपिल देव ने ही यह कमाल किया था। 
विज्ञापन


आईपीएल की बात करें तो फटाफट क्रिकेट की इस दुनिया में फ्रेंचाइजियों की कोशिश अधिक से अधिक ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने पर होती है। इसमें भी एक ऐसा ऑलराउंडर हो जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में एक फिनिशर की भूमिका निभा सके। इस आधार पर देखें तो राज बावा के अंदर ये दोनों खूबी है। राज ने इस टूर्नामेंट में 110 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ-साथ 17 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी लगाए हैं। 

ऐसे में आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राज पर अगर धनवर्षा हो तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। बता दें कि राज बावा को भी आईपीएल की नीलामी के लिए अंतिम सूची में जगह मिली है और उन्होंने अपनी बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें