फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को आंत का कैंसर, खुद दी जानकारी

Sat, 05 Feb 2022 11:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

केयर्न्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे, तभी उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली। वह कैनबरा यूनिवर्सिटी अस्पताल के रिहैबिलिटेशन केंद्र में हैं।
विज्ञापन
क्रिस केयर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले ही स्वास्थ्य कारणों को लेकर परेशान न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स ने खुलासा किया है कि उन्हें आंत का कैंसर है। 5 महीने पहले  उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था।  51 साल के केयर्न्स 2000 की दशक के शुरुआत में दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


केयर्न्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे, तभी उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली। वह कैनबरा यूनिवर्सिटी अस्पताल के रिहैबिलिटेशन केंद्र में हैं।
केयर्न्स ने लिखा, मुझे बताया गया था कि मुझे आंत का कैंसर है। 

केयर्न्स ने कहा- बड़ा सदमा और वह नहीं जिसकी मैं नियमित जांच के बाद उम्मीद कर रहा था।  उम्मीद है कि इस बार यह जंग पहले दौर में ही खत्म हो जाएगी। केयर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिए 1989 से लेकर 2006 तक 62 टेस्ट और 215 वनडे खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें