फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup Best Catch: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने हवा में पकड़ा कैच, देखकर हैरान रह गए लोग, देखें VIDEO

Tue, 01 Feb 2022 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ

सार

श्रीलंका ने कप्तान डुनिथ वेलालेज की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 233 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 37.3 ओवरों में 167 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
सिमिलाने ने बेहतरीन कैच लपका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप में कई शानदार मैच देखने को मिले। टूर्नामेंट अब अपने अंजाम तक पहुंच रहा है और मंगलवार से सुपर लीग सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी। पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ेगी।
विज्ञापन


इस बीच 30 जनवरी को एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें नॉर्थ साउंड में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम आमने-सामने थी। इस मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रनों से हरा दिया। हार के बावजूद अफ्रीकी टीम ने फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, इस मुकाबले में अफ्रीका के एंदिले सिमिलाने ने सेकंड स्लिप में सकुना लियानेज का बेहतरीन कैच पकड़ा। 

यह श्रीलंकाई पारी के नौवें ओवर की घटना है। उस वक्त मैथ्यू बोस्ट गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद को लियानेज अच्छी तरह से पढ़ नहीं पाए और कट लगाने के चक्कर में सेकंड स्लिप में सिमिलाने द्वारा लपके गए। सिमिलाने ने इस कैच को हवा में छलांग लगाते हुए लपका। एक बार गेंद उनके हाथ से छिटक भी गई, लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी ने हवा में करतब दिखाते हुए गेंद को दोबारा लपक लिया। इस कैच के लिए सिमिलाने की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


मैच की बात करें तो श्रीलंका ने कप्तान डुनिथ वेलालेज की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 233 रन बनाए थे। वेलालेज ने 130 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की बदौलत 113 रनों की पारी खेली। वेलालेज के अलावा सोमारत्ने ने 70 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रनों की नाबाद पार खेली। 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 37.3 ओवरों में 167 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेरहार्ड मारी ने 43 गेंदों पर सात चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें