फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई 2 अच्छी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया भले ही दक्षिण अफ्रीका से टी-20 और वनडे सीरीज हार गई हो लेकिन उसे उम्मीद है कि मेजबान टीम अगले महीने से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी करेगी और लगातार 2 सीरीज में हार का बदला ले सकेगी।
विज्ञापन


भारत की टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया अफ्रीकी टीम को चुनौती देगी। भारत के साथ सीरीज शुरू होने से पहले कुछ अच्छी खबर भी आने लगी है। टीम के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन ने दावा किया है कि वह पूरी तरह से फिट होने के करीब पहुंच गए हैं। और उन्हें उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज में खेल सकेंगे।

अश्विन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैं पूरी तरह से फिट होने के करीब पहुंच चुका हूं और उम्मीद है कि टेस्ट सीरीज में अच्छी तरह से गेंदबाजी कर पाऊंगा।" अश्विन कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान अनफिट हो गए थे। इसके बाद उन्हें शेष सीरीज से हटना पड़ा। अश्विन के न होने का फायदा अफ्रीकी टीम ने उठाया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


अश्विन का फिट होना टीम के लिए जरूरी भी है क्योंकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा पर केस लगे होने के कारण खेल पाने पर संशय बना हुआ है। टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि मेहमान टीम का एक बड़ा बल्लेबाज अनफिट है और उसके खेलने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका पर मंडराया संकट

दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया से भले ही टी-20 और वनडे सीरीज आसानी से जीत गया हो लेकिन उसके लिए टेस्ट सीरीज के शुरुआत में ही संकट का सामना करना पड़ सकता है। टीम के बल्लेबाजी ऑलराउंडर जीन पॉल डुमिनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनका टीम इंडिया के खिलाफ पांच नवंबर से मोहली में होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है।

डुमिनी के 18 अक्टूबर को राजकोट में तीसरे वनडे के दौरान कैच पकड़ते समय दाएं हाथ में चोट लग गई थी। उनकी चोट कितनी ठीक हो गई इसका पता एक नवंबर को चलेगा जब उनके हाथ की पट्टियां खुलेंगी।

दक्षिण अफ्रीका के मीडिया मैनेजर लेराटो मालेकुटु ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में कहा कि वह यहां बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे। अभी मोहाली में उनके खेलने की संभावना 50-50 प्रतिशत है।

यह 31 वर्षीय दाएं हाथ का बल्लेबाज और बाएं हाथ का ऑफ ब्रेक गेंदबाज चोट लगने के बाद चेन्नई और मुंबई में अंतिम दो वनडे में नहीं खेल पाया था। मालेकुटु ने कहा कि वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल की प्रगति अच्छी है। मोर्कल राजकोट वनडे के दौरान ही चोटिल हो गया था और वह भी वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों में नहीं खेल पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें