करीब एक साल बाद घर में टेस्ट खेलने के लिए तैयार टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विशाखापत्तनम में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कप्तान विराट कोहली और मैनेजमेंट ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर कर दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी कहे जा रहे ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर उनकी जगह 34 वर्षीय रिधिमान साहा को शामिल किया गया है। इसे लेकर ट्वीटर पर दोनों पक्षों में जंग छिड़ गई है, कोई साहा की वापसी पर तारीफ कर रहा है तो कोई पंत को बाहर करने पर नाराजगी जता रहा है। ऐसे में आईए देखते हैं लोगों के ऐसे ही कुछ रिएक्शन।