फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान-श्रीलंका लाइव मैच में दो बार हुई बत्ती गुल, लोगों ने कहा- बिजली का बिल बकाया होगा

Tue, 01 Oct 2019 12:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए 10 साल बाद घर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करना आसान नहीं लग रहा है। पहला मैच भारी बारिश और स्टेडियम में पानी भरने की वजह से रद्द हो गया तो वहीं दूसरा वन-डे मैच भी बड़ी मुश्किलों से हो पाया। 

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
मैच में जहां स्टेडियम खाली दिखे और कम ही दर्शक पहुंचे वहीं बीच-बीच में बिजली की दिक्कत भी होती रही। कराची में सोमवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ अपना दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जिसमें उसे जीत मिली। डे-नाईट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बाबर आजम के शतक की मदद से 305 रन बनाए।

पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
दूसरी पारी में श्रीलंका के बल्लेबाजी के दौरान दो बार स्टेडियम की फ्लड लाइट्स बंद हो गई जिसकी वजह से मैच को काफी देर तक रोकना पड़ा। लगातार बिजली के कटने पर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद भी काफी गुस्से में नजर आए। उन्हें अधिकारियों से बहस करते हुए भी देखा गया।

पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
10 साल बाद इस तरह मैच होने पर लोगों ने पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। देखिए कुछ मजेदार ट्वीट
 
 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें