फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय सीरीज: रोमांचक होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच

Sun, 30 Jun 2013 10:53 AM IST
किंग्सटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने के पूरे आसार है। कारण, न तो धोनी के धुरंधर कम हैं, न वेस्टइंडीज के वीर।
विज्ञापन


बात पहले वेस्टइंडीज की करते हैं। वेस्टइंडीज इस समय अपने घरेलू मैदान पर शानदार फर्म में दिखाई दे रही है। ओपनिंग मैच में उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमाल की थी।

बल्लेबाज गेल ने जहां अपनी शतकीय पारी से अकेले दम पर ही लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की तो वहीं गेंदबाज सुनील नारायण के 4 विकेट, रवि रामपाल ने तीन और कप्तान ब्रेवो ने 2 विकेट लेकर मैच एकतरफा कर दिया था।
विज्ञापन


टीम इंडिया की टीम कप्तान महेंद, सिंह धोनी के नेतृत्व में जबरदस्त फार्म में है। इंग्लैंड की जमीन पर भारतीय टीम के इस कमाल ने दिखा दिया है कि वह विदेशी जमीन पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

यदि टीम के बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो उसके पास ओपनिंग में रोहित शर्मा, शानदार फर्म में चल रहे शिखर धवन, सुरेश रैना, युवा बल्लेबाज विराट कोहली, आलराउंडर रवींद, जडेजा और खुद कप्तान धोनी हैं।
विज्ञापन


टीम में अच्छे बल्लेबाजों के अलावा बढिया गेंदबाजों की भी कोई कमी नहीं है। भुवनेश्वर कुमार. इशांत शर्मा.
उमेश यादव, आलराउंडर जडेजा और रविचंद्रन अश्विन सभी गेंदबाज फर्म में हैं।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दोनों टीमों के बीच किंग्सटन में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें