फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका से ही फाइनल में भिड़ेगी टीम इंडिया

Wed, 10 Jul 2013 11:47 AM IST
पोर्ट ऑफ स्पेन
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकोणीय वनडे सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने मंगलवार को बारिश्ा से प्रभावित मैच में बोनस अंक के साथ श्रीलंका को सात विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

बारिश के कारण बाधित मैच में टीम इंडिया ने 29 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 48 और कप्तान विराट कोहली ने 31 रन बनाए।

फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शुरुआत में लगातार दो मैच जीतने वाली मेजबान विंडीज टीम को आखिरी दो मुकाबलों में हार और खराब रन रेट के आधार पर सीरीज से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत के खिलाफ श्रीलंका को 26 ओवर में 178 रनों का लक्ष्य मिला। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 167 रन से पहले आउट करना था।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को 24.4 ओवर में 96 रन पर ही ढेर कर दी। मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में पहुंच गई।
रैना-जडेजा ने मांगी माफी, बोले 'दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती'
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन के लिए भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से दिनेश चांदिमल ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।

भारत की शुरुआत खराब
इससे पहले बारिश के कारण मैच रोके जाने तक 29 ओवर में भारत के तीन विकेट 119 रन पर गिर चुके थे। उस समय रोहित शर्मा 48 और रैना चार रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत की शुरुआत खराब रही और ओपनर शिखर धवन मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए।
भुवनेश्वर के 'भंवर' में फंसे श्रीलंकाई बल्लेबाज
विराट कोहली ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन वह भी अपनी पारी को 31 रन से आगे नहीं बढ़ा सके। दिनेश कार्तिक भी मात्र 12 रन का योगदान कर चलते बने।

इससे पहले सुबह मौसम बिल्कुल साफ था और मैच निर्धारित समय पर शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें