फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुहागरात जैसा हो गया है यह मैच, इंतजार भी है और घबराहट भी'

Sun, 27 Mar 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मेजबानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से एक जीत दूर खड़ी है लेकिन इस जीत को पाने के लिए रविवार को उसे ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती से पार पाना होगा। सुपर-10  दौर में ग्रुप-2 की दोनों टीमों का सफर लगभग एक सा रहा है।
विज्ञापन


दोनों को पहले न्यूजीलैंड से हार मिली। दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान को शिकस्त दी और बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किलों के बाद जीत मिली लेकिन अब रविवार के मुकाबले में दोनों के बीच एक चीज अलग होगी और वह यह है कि दोनों में से जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। समीकरण ऐसा बन गए हैं कि मुकाबला करो या मरो का हो गया है।

आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच टी-20 फारमेट में पिछले पांच मुकाबलों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है। धोनी के धुरंधरों ने टी-20 ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में एकतरफा 3-0 से हराया था।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से पहले ही मैच को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगे हैं। ट्विटर पर एक पाठक लिखता है कि यह मैच सुहागरात जैसा हो गया है, इंतजार भी है और घबराहट भी।
  भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच सुहागरात सा हो गया है

इंतज़ार भी है और घबराहट भी है
😜😜😂😂 #IndvsAus #WT20 — Lawrence Dhayal (@ImAmitDhayal7) 27 मार्च 2016

  #IndvsAus
स्टीव स्मिथ:कोई आज क्रीज से बाहर निकलकर नही खेलेगा
वार्नर:क्यु?
स्मिथ:अरे जो क्रीज के अंदर खडे आदमी को स्टंप भी out कर सकता हैं — Tolerant @niket☺ (@aniket_ballal) 27 मार्च 2016

  only weak link in India is yuvraj Singh #IndvsAus hope he plays wel today.. — sai kiran (@imsaikiran) 27 मार्च 2016

  हर किसी के एक ऐसा दोस्त होता जिसे पापा पसंद नहीं करते है। युवी का वो दोस्त धोनी है जिसे yograj singh पसंद नही करते है।#IndvsAus — What The Fun (@WhatTheFunnn) 27 मार्च 2016
 
विज्ञापन

IND vs AUS मैच से पहले युवराज के पिता भी छा गए

- फोटो : PTI
युवराज सिंह के पिता योगराज ने निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लिया और युवराज के बल्लेबाजी क्रम को बार-बार बदलने पर अंगुली उठाई। योगराज के आपत्तिजनक बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनकों निशाने पर लिया।
  Yograj singh today. #IPLAuction pic.twitter.com/BzQ42Wz5RK — Pawan SinghA (@urbanpendu00) February 6, 2016


  Yuvraj came to bat .. Yograj Singh's reaction ..#IndvsAus #INDvAUS pic.twitter.com/G5Too5rDYa — Dèépak β (@DeepakB7) January 31, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें