फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीए चुनाव: पूर्व क्रिकेटर मदन लाल, पत्रकार रजत शर्मा और विकास कर रहे अपनी जीत के दावे 

Fri, 29 Jun 2018 01:26 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनावों में अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवार पत्रकार रजत शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदन लाल त्रिकोणीय मुकाबले में अपनी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार अपनी और अपने अपने गुट की जीत के दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन


उंट किस करवट बैठेगा इसका फैसला 2 जुलाई को इन चुनावों के नतीजों की घोषणा पर मालूम पड़ेगा। डीडीसीए चुनावों में पहली बार ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीडीसीए के अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार दूसरे दिन भी अपने अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के बाहर डटे दिखे। मतदान के दूसरे दिन भी एक तीनों गुटों का एक दूसरे पर आरोपों और प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है।
 
चार दिन तक डीडीसीए में विभिन्न पदों के लिए चलने वाले चुनावों के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश के बावजूद 622 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल कर इन चुनावों में खासी रूचि दिखाई। बुधवार को पहले दिन 468 मतदाताओं ने एनडीएमसी सभागार में वोट डाले थे। दो दिन में अब तक कुल मिलाकर 1090 वोट डाले जा चुके हैं। इससे यह साफ हो चला है हर बीते दिन के साथ मतदाताओं की मतदान के लिए रूचि बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


करीब पौने चार हजार मतदाता डीडीसीए के इन चुनावों में अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चार दिन चलने वाले इस मतदान में अब दो दिन-शुक्रवार और शनिवार बाकी हैं। अब एनडीएमसी सभागार में इन चुनावों के तीसरे दिन शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे चौथे और अंतिम दिन वोट फिरोजशाह कोटला स्थित डीडीसीए मुख्यालय में पड़ेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि डीडीसीए के सदस्य ज्यादातर पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर डीडीसीए मुख्यालय में अंतिम दिन 30 जून शनिवार को वोट डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें