फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तीन दिग्गज बन सकते हैं भारतीय महिला टीम के कोच, एक से थर्रात थे पाक बल्लेबाज

Sat, 01 Dec 2018 12:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज से विवाद के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से रमेश पोवार की छुट्टी हो गई। महिला वर्ल्ड टी-20 तक के इस करार को बीसीसीआई ने आगे नहीं बढ़ाया। शुक्रवार को बीसीसीआई ने टीम के नए कोच के लिए आवेदन मंगवाया है।

मशहूर मोनालिसा से हो रही विराट कोहली की तुलना, आखिर क्या है पूरा मामला?

 

विज्ञापन

2 of 7
बीसीसीआई किसी पुरुष क्रिकेटर को ही यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। सूत्रों की माने तो बोर्ड की नजर में ऐसे तीन नाम हैं, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल और कोचिंग का लंबा अनुभव भी है।
विज्ञापन

3 of 7
टॉम मूडी
टॉम मूडी, डेव वॉटमोर और वेंकटेश प्रसाद ऐसे नाम है, जिन पर बोर्ड विचार कर रहा है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए जो अर्हताएं तय की हैं, उसमें उम्मीदवार के पास किसी अंतरराष्ट्रीय टीम को एक सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव होना या किसी टी-20 फ्रेंचाइजी के साथ दो सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव शामिल है।

4 of 7
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टॉम मूडी इस जरूरत पर पूरी तरह से फिट बैठते हैं। वेंकटेश प्रसाद ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने से पहले भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है। डेव वाटमोर ने 1996 में श्रीलंका को एकदिवसीय क्रिकेट में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

5 of 7
वेंकटेश प्रसाद
वेंकटेश प्रसाद का दावा मजबूत: अपने दौर के धाकड़ तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी भी रह चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अपने बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाने वाले प्रसाद अक्रामकता और धैर्य का नायाब उदाहरण हैं।
विज्ञापन

6 of 7
याद हो कि पोवार की नियुक्ति अगस्त में हुई थी जब तुषार अरोठे ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण पद छोड़ दिया था। अब नए कोच के लिए 20 दिसंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरव्यू होगा। यह नियुक्ति पूर्णकालिक होगी और अनुबंध दो साल के लिए होगा। उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीसीसीआई वेस्टइंडीज में हुए आईसीसी महिला विश्व टी20 के दौरान मिताली और कोच पोवार के बीच मतभेद जैसी स्थिति फिर नहीं चाहता है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली को बाहर रखने के कारण विवाद पैदा हुआ था। भारत को इंग्लैंड ने उस मैच में आठ विकेट से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें