आज का दिन यानी 15 नवंबर भारत रत्न से सम्मानित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए ऐतिहासिक है। आज ही के दिन टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन ने कराची के नेशनल स्टेडियम से अपने पहले टेस्ट मैच में डेव्यू किया था। यह मैच 15 नवंबर 1989 को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था।
गौरतलब है कि डेव्यू के वक्त 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन महज 16 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 54.08 की औसत से 15 हजार 921 रन बनाए हैं। टेस्ट मैच में सचिन के नाम 6 दोहरा शतक, 51 शतक और 68 अर्ध-शतक शामिल है। पहले टेस्ट के दौरान सचिन ने 24 गेंद का सामना कर मात्र 15 रन ही बना पाए थे। उस समय 24वीं गेंद का सामना कर ही रहे थे कि वकार ने उनको आउट कर पवेलियन भेज दिया। उस समय टीम इंडिया का 41 रन पर चार विकेट था।
पढ़ेंः- रिकॉर्ड की सीरीज: तेजी में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं विराट, डेनिस लिली को अश्विन
देखें वीडियोः-