फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने बजाया था टीम इंडिया का बैंड, अब मिला न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स का शीर्ष पुरस्कार

Wed, 08 Apr 2020 05:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी के अगुआ टिम साउदी को भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए बुधवार को न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडपीए) के वर्ष के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि महिला महिलाओं में यह पुरस्कार सोफी डिवाइन को मिला।

विज्ञापन


एनजेडपीए ने बयान में कहा, ‘टिम साउदी ने करीबी मुकाबले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अपने करियर में दूसरी बार ‘द प्लेयर्स कैप’ हासिल की।’ साउदी ने इस साल के शुरू में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 14 विकेट लिए थे। वह इस पुरस्कार को दो या इससे अधिक बार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में केन विलियमसन और रोस टेलर की सूची में शामिल हो गए हैं।

डेनियल विटोरी ने साउदी को कैप देकर सम्मानित करने के बाद कहा, ‘टिम के लिए यह यादगार वर्ष रहा और वह इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार थे।’ यह पुरस्कार भी ऑनलाइन ही दिया गया क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं। महिला वर्ग में डिवाइन ने लगातार तीसरी बार पुरस्कार हासिल किया है। उनके अलावा केवल विलियमसन ही लगातार तीन वर्ष (2015 से 2017) प्लेयर्स अवार्ड हासिल कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें