फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का छलका दर्द, कहा- इस वजह से नहीं बना पाए फाइनल में जगह 

Mon, 05 Jul 2021 06:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में आगे चल रहा था लेकिन भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उस पर चार अंक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
टिम पेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह नहीं बना पाना 'कड़वा घूंट पीने की तरह' था। साथ ही उन्होंने कहा कि धीमी ओवर गति के लिए अंकों का जुर्माना लगाते हुए मैच रैफरियों को अधिक निरंतरता दिखानी होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में आगे चल रहा था लेकिन भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उस पर चार अंक का जुर्माना लगाया गया। यह श्रृंखला पेन की टीम के पास डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने का आखिरी मौका था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द हो गया।

विज्ञापन


भारत को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी थी और विराट कोहली और उनकी टीम ने पर्याप्त अंक जुटाकर न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में जगह बनाई। पेन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'बेहद निराश हूं कि ओवर गति के कारण हम उसमे (डब्ल्यूटीसी फाइनल) जगह नहीं बना पाए। मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से हम ऐसी टीम थे जिसे ओवर गति के जुर्माने का नुकसान उठाना पड़ा।'

पेन ने मांग की कि अंकों का जुर्माना लगाते हुए मैच रैफरी को अधिक निरंतरता दिखानी होगी। उन्होंने कहा, 'पिछले दो साल में काफी टेस्ट मैच रहे जिसमें टीमें निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं फेंक सकीं और मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि कितनी टीमों ने इसके कारण अंक गंवाए।' पेन ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसे लेकर (अंकों का जुर्माना) अधिक निरंतरता होनी चाहिए, यह ध्यान में रखते हुए कि पुरस्कार बहुत बड़ा है और कुछ ओवरों के कारण आप चार अंक गंवा सकते हो।'

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एकमात्र टीम थी, जिसके ओवर गति के अपराध के लिए अंक काटे गए। उन्होंने कहा, 'हमने निर्धारित समय में ओवर नहीं फेंके। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि निरंतरता हो। मैं (टेस्ट क्रिकेट में) काफी ऐसे दिन नहीं खेला जिस दिन पूरे ओवर फेंके गए हो और मेरी जानकारी के अनुसार कोई और टीम नहीं थी जिसके अंक काटे गए।'

पेन ने कहा, 'हां, यह कड़वा घूंट पीने की तरह है कि आप एकमात्र टीम हो जिसके अंक काटे गए।' पेन ने कहा कि उनके लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला देखना मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'मैंने मैच में काफी खेल नहीं था। मैंने अंतिम दिन का खेल देखा। मैंने पहले दिन का खेल देखने को लेकर रोमांचित था लेकिन फिर मैंने नहीं देखा। मैंने अंतिम दिन का खेल देखा और यह काफी रोमांचक था, शानदार क्रिकेट।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें