कहीं भी किसी भी तरह का मैच हो और उसमें भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हों तो खेल का रोमांच अपने आप ही काफी बढ़ जाता है। खासकर क्रिकेट मुकाबले के दौरान क्योंकि यह खेल दोनों ही देशों में बहुत लोकप्रिय है। खिलाड़ी तो खिलाड़ी दर्शक भी मैच को लेकर बेहद रोमांचित होते हैं।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में हमेशा ही पाकिस्तान को हराया है।
वर्ल्ड कप में दोनों टीम की भिड़ंत टूर्नामेंट के शुरुआत में ही है यानी दूसरे ही दिन। दोनों टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इस मैच के सभी टिकट महज 12 मिनट के अंदर ही बिक गए।