विराट कोहली नेतृत्व वाली
टीम इंडिया से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ढेरों उम्मीद थी, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने खासतौर पर बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया, उसे देखकर सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा।
जिस तरह से टीम इंडिया लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतकर इस दौरे पर गई थी, तो लगा था इस बार 25 साल पुराना सपना जरूर पूरा होगा। बात दें कि भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रहा है।
इस दौरे से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बतौरे थे। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा था कि इस बार यह अफ्रीकी गेंदबाजों का वह हाल करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचना नहीं होगा। लेकिन हुआ इसका उल्ट।
अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय धूरंधर किस तरह घुटने टेकते हुए नजर आए, वह सभी ने देखा। हालांकि
विराट कोहली ने जरूर सेंचुरियन टेस्ट की पहली इनिंग में 153 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम की हार को टालने में नाकाफी साबित हुई।
इन सबके अलावा देखा जाए तो टीम इंडिया अपने खराब खेल के साथ-साथ ओवर कॉन्फिडेंट की वजह से भी हारी। आइए जानते हैं उन 5 ओवर कॉन्फिडेंट्स के बारे में जिसकी वजह से टीम इंडिया का हुआ यह हाल...