पार्थिव पटेल
- फोटो : File
टीम इंडिया को मिली इस हार का सबसे बड़े मुजरिम हैं विकेटकीपर
पार्थिव पटेल। 17 साल बाद एशिया से बाहर टेस्ट खेल रहे पार्थिव पटेल की कीपिंग मैच में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी। दूसरी पारी में जब टीम इंडिया ने 3 रन पर अफ्रीका के 2 खिलाड़ी आउट कर दिए थे, तब लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर सकती है। मैच में कुछ देर बाद ही
जसप्रीत बुमराह ने डीन एल्गर के रूप में तीसरी सफलता दिलाने की कोशिश की।
एल्गर जब 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय बुमराह की ऊंची उठती हुई गेंद को समझ ही नहीं पाए और बॉल किनारा लेकर पीछे की ओर निकली। पीछे खड़े विकेटकीपर पार्थिव पटेल और चेतेश्वर पुजारा के बीच से निकली, ये कैच पार्थिव को लेना था, लेकिन वह खड़े खड़े चेतेश्वर पुजारा की ओर देखते रहे। बाद में एल्गर 61 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहली पारी में भी पार्थिव पटेल के हाथों से एक कैच छूटा था और इस कैच ने कप्तान
विराट कोहली का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। कैच छूटने के बाद वह बुरी तरह झल्लाते हुए पार्थिव पटेल पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे।