फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: हार से झल्लाए विराट कोहली बोले- 153 रन की पारी के कोई मायने नहीं

Thu, 18 Jan 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
टीम इंडिया के पास मौजूदा सीरीज में दो बार लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने का शानदार मौका था। दोनों ही बार बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली
सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन मेहमान टीम 151 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा (47) के अलावा कोई बल्लेबाज प्रोटियाज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि टीम को पहली पारी से अपना स्तर उठाने की जरूरत थी जब दक्षिण अफ्रीका ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए थे।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : File
कोहली ने कहा, 'जी हां विकेट फ्लैट था। थोड़ा आश्चर्य भी हुआ। मैंने अपनी टीम के साथियों से कहा कि टॉस के समय जैसा विकेट नजर आ रहा था, अब यह बिलकुल अलग दिख रहा है। मुझे लगा कि हमारे पास स्कोरबोर्ड पर रन टांगने का शानदार मौका था। दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली पारी में जल्दी विकेट गंवा दिए थे, इसका हमें फायदा उठाना चाहिए था।' 

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 335 रन पर समेट दिया था, लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। विराट कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली
29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'हम अच्छी साझेदारी करके बढ़त हासिल करने में कामयाब नहीं हुए। हमने पहले मैच के समान दूसरे मुकाबले में भी गलती की। गेंदबाजों ने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। यही वजह है कि हम सीरीज में हार गए।'
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में आकर्षक 153 रन बनाए। मगर कप्तान का कहना है कि इसके कोई मायने नहीं क्योंकि टीम मैच व सीरीज हार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बकौल कोहली, 'मैं अपने देश और अपनी टीम की हर चीज मैदान पर छोड़ना चाहता हूं। इसी तरह से मैं खेलता हूं। 153 रन की पारी के कोई मायने नहीं क्योंकि हम मैच व सीरीज हार गए। अगर हम जीतते तो मेरे लिए 30 या 50 रन की पारी भी मायने रखती। मैच नहीं जीतना का मुझे फर्क पड़ता है न कि निजी कीर्तिमानों का। एक टीम के रूप में आप जीत की तलाश में रहते हो। हमने कोशिश की, लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीका ने हमसे बेहतर खेला और उनकी फील्डिंग शानदार रही। यही वजह रही कि वह विजेता है और इस जीत के हकदार भी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें