लंबे समय से लगभग सभी टीमों को क्रिकेट के सभी प्रारुपों में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया घर से बाहर साउथ अफ्रीका के लंबे दौर पर जाने वाली है। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि इस बार की टीम इंडिया पिछली बार की सभी टीम से ज्यादा मजबूत है और विराट कोहली की अगुवाई में अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कर सकती है।
हालांकि इस बार साउथ अफ्रीका का दौरा न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि चयनकर्ताओं के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। चयनकर्ताओं को हर एक खिलाड़ी को बड़ी बारिकी और सोच समझकर चुनना होगा। इस दौरे के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। ऐसे में हमारा मानना है कि चयनकर्ताओं को इन 5 खिलाड़ियों को टीम में जरूर शामिल करना चाहिए...
1. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
जसप्रीम बुमराह वनडे और टी20 स्पेशलिस्ट प्लेयर माने जाते हैं लेकिन हमारा मानना है कि बुमराह को चयनकर्ताओं को टेस्ट टीम में भी जगह देनी चाहिए। दक्षिण अफ्रीका की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है और बुमराह के पास अच्छी गति भी है। बीते दो साल से बुमराह शानदार फॉम में भी हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग भी बुमराह को लेकर बोल चुके हैं कि उनके पास पेस और स्विंग दोनों है। ऐसे में बुमराह टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।
2.श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर
मुंबई के यंग प्लेयर श्रेयस अय्यर ने हाल ही में खेली गई न्यूजीलैंड के लिए खेले गए टी20 में डेब्यू किया था, लेकिन अलस मायनों में अय्यर लंबे प्रारूप के खिलाड़ी हैं। पिछले तीन घरेलू सीजन पर नजर डालें तो उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
अय्यर दक्षिण अफ्रीका गई इंडिया 'ए' टीम में भी शामिल थे और उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। अगर अय्यर को इस दौरे पर टीम के साथ भेजा जाता है तो वो टीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर बैटिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं।
3. विजय शंकर
विजय शंकर
- फोटो : File
तमिलनाडु के यंग ऑलराउंडर विजय शंकर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम में जगह मिली थी, हालांकि उन्हे खिलाया नहीं गया था। अफ्रीका दौर पर शंकर को भी टीम में जगह मिलनी चाहिए।
कर बॉल और बैट दोनों से टीम इंडिया को सीरीज जीताने में मदद कर सकते हैं। हालांकि उनका मुकाबला हार्दिर पांड्या से होगा लेकिन अगर पांड्या चोटिल होते हैं तो अफ्रीका की सिमिंग कंडिशन को देखते हुए शंकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
4. पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल
- फोटो : ESPN
पार्थिव पटेल बैट और ग्लव्स दोनों से घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आमतौर पर किसी भी विदेशी दौर पर टीमें दो विकेट कीपर लेकर ही जाती हैं। ऐसे में रिद्धिमान साहा के साथ पार्थिव को भी टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
अगर साहा किसी वजह से मैच नहीं खेल पाते हैं तो टीम के पास विकल्प के तौर पर एक स्पेशलिस्ट विकट कीपर होना अनिवार्य है। टेस्ट मैच में आप पार्ट टाइम विकेट कीपर से काम नहीं चला सकते हैं।
5. कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
बाएं हाथ के चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव के इंटरनेशनल करियर की शुरूआत शानदार रही है, लेकिन टीम में पहले से मौजूद आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की वजह से टीम में जगह नहीं बन पा रही है। लेकिन कुलदीप अपने अजीब गेंदों से टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं। कुलदीप को अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खेला भी कम है, ऐसे में वो उनके लिए घातक साबित हो सकते हैं।