भारत रत्न से सम्मानित टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 9 साल पहले हुए 26/11 आतंकी हमले को याद करते हुए कहा है कि हमले के बाद भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ कैसे चेन्नई टेस्ट जीती थी। बता दें कि नौ साल पहले 2008 में मुम्बई में कुछ आतंकियों ने मुंबई में कहर बरपा दी थी और उस आतंकी हमले में कई निर्दोष लोग मारे गए थे। हालांकि, हमले के तुरंत बाद भारत दौरे पर आई इंग्लैड टीम को सुरक्षा के लिहाज से वापस लौटना पड़ा था।
गौरतलब है कि उस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उड़ीसा के कटक में टेस्ट मैच खेल रही थी। उसी समय यह हमला हुआ। आतंकियों ने मुम्बई के रेलवे स्टेशन, अस्पताल और होटल ताज पर भी हमला किया था। और जब फिर इंग्लैंड की टीम वापस भारत दौरे पर आई, क्योंकि चेन्नई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को जनवरी में शेड्यूल किया गया था। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने उस दौर को याद करते हुए खुलासा किया कि कैसे टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी को वह मैच जीतने के लिए प्रेरित किया गया।
पढ़ेंः- कोहली-स्मिथ की तुलना करने वालों को गांगुली का ये करारा जवाब
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुम्बई में इंडियन एक्सप्रेस के 'स्टोरिज ऑफ स्ट्रेंथ' इवेंट में पूर्व मरिन कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई टेस्ट के सारे मोमेंट का जिक्र किया। सचिन ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मुम्बई में आतंकी हमला हुआ, तब मैं कटक में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा था। मैच के बाद जब मैं ड्रेसिंग रूम गया तो टीवी चैनल पर देखा कि आतंकी हमला हुआ है। कोई मानने को तैयार ही नहीं हो रहा था कि मुम्बई में आतंकी हमला हुआ है। जब मैं एक-डेढ़ घंटे के बाद भुवनेश्वर के होटल में पहुंचा तो टीवी पर देखा कि चैनल पर होटल ताज, ट्रीडेंट और दूसरे जगह को दिखाया जा रहा था। मैं पूरी रात सो नहीं सका। मुम्बई कि स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुका था।'