फ्रीडम सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिर के दो वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर ली गई है।
टीम में दो बदलाव किए गए हैं। वनडे में तेज गेंदबाज उमेश यादव को बाहर कर दिया गया है। जबकि टी-20 में टीम इंडिया में शामिल रहे गेंदबाज एस अरविंद को टीम में जगह दी गई है।
टेस्ट मैच में हरभजन सिंह की जगह महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त रविंद्र
जडेजा की वापसी हुई है। साथ ही इशांत शर्मा को टीम में जगह मिली है। इशांत
रणजी ट्रॉफी से चोट के कारण बाहर हैं। जबकि श्रीलंका के खिलाफ गलत व्यवहार
के चलते वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से भी बाहर रहेंगे।
हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना टीम में बरकरार है। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि खराब फॉर्म के कारण सुरेश रैना आखिर के दो वनडे मैचों से बाहर होंगे। यहां तक कि राजकोट वनडे में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान धोनी ने स्वीकारा भी था कि रैना को आराम की जरुरत है।
ये होगी टीम
वनडे: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, एस अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी, अंबाती रायडू और गुरकीरत सिंह मन।
टेस्ट: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्मिमन साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, केएल राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी और इशांत शर्मा।